Tuesday, 4 October 2016

हींग के ये 13 औषधीय फायदे जान चौक जाएंगे आप, जो खाये हींग वो बन जायेगा हेल्दी किंग, जरूर पढ़े : The medicinal benefits of the resin 13 will square you know who they will become healthy eating asafoetida King, be sure to read

➡ हींग बना देगा हेल्दी किंग :
  • हींग की भारतीय खाने में एक ख़ास जगह है। भोजन में हींग का इस्तेमाल तेज़ खुशबू लाने के लिए किया जाता है जो खाने का स्वाद बदल देता है। ज़्यादातर इसका इस्तेमाल दाल, सांबर, कढ़ी और अन्य मसालेदार शाकाहारी व्यंजन बनाने में किया जाता है।
  • हींग अपच, पेट दर्द, जी मिचलाना, दांत दर्द, जुकाम, खांसी, सर्दी के कारण सिरदर्द , बिच्छू, बर्र आदि के जहरीले प्रभाव और जलन को कम करने में काम आती है। ये ऐसे गुण है जो शायद ही कुछ ही लोगों को पता होंगे।
  • हींग में ऐसे गुण पाए जाते है तो आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। इतना ही नहीं यह हमारी पाचन को भी सही रखता है। भारतीय व्यंजन के साथ इसका अधिक मात्रा में इस्तेमाल औषधी के लिए होता है। जानिए हींग के औषधीय गुणों के बारें में।
➡ हींग के 13 औषधीय फायदे :
  1. अगर आपको भूख कम लगती है तो हींग आपके लिए लाभकारी हो सकती है। इसके लिए खाने से पहले भूनी हींग, अदरक को मक्खन के साथ लें।
  2. ऐंठन, दिमाग में खून की कमी से बेहोशी और पेट दर्द से निजात पाने के लिए हींग, अजवाइन और नमक का सेवन करें।
  3. हींग के पानी में घोलकर लेने से पेट के कीड़े जल्द निकल जाते है।
  4. हींग को पानी में घीसकर लगाने से चर्म रोग, खुजली आदि से लाभ मिल जाएगा।
  5. अगर किसी खुली चोट में कीडे लग गए है तो प्रभावित जगह पर हींग का पाउडर लगाए। कीडे जल्द निकल जाएगें।
  6. उच्च रक्तचाप होने पर हींग का सेवन करें क्योंकि हींग में कोउमारिन नामक पदार्थ पाया जाता है। जो खून को पतला करने में मदद करता है और इसे जमने से रोकता है। जिससे कि उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है।
  7. कान का दर्द होने पर तिल के तेल में हींग को पकाकर इस तेल की बूंदों को कान पर डाले। इससे दर्द में आराम मिलेगा।
  8. मधुमेह हींग की मदद से शरीर में ज्यादा इन्सुलिन बनता है और ब्लड शुगर का स्तर नीचे गिरता है। ब्लड शुगर के स्तर को घटाने के लिए हींग में पका कड़वा कद्दू खाना चाहिए।
  9. अपच, बदहज़मी से छूटकारा पाने के लिए आधा कप पानी में थोडी सी हींग डालकर पीए।
  10. सूखी खांसी, अस्थमा, काली खांसी के लिए हींग और अदरक में शहद मिलाकर लेने से काफी आराम मिलता है।
  11. उल्टी आने में हींग को पानी में पीसकर कर इस पेस्ट को पेट में लगाए। इससे आपको राहत मिलेगी।
  12. माइग्रेन के सिरदर्द से निजात पाने के लिए हींग को गर्म करके इस पेस्ट को सिर में लगाए।
  13. चेहरे के दाग धब्बों से छूटकारा पाने के लिए हींग को सीधे चेहरे पर लगाए। कुछ ही दिनों में आपको दागों से निजात मिल जाएगी।

No comments:

Post a Comment